छिन्नमस्तिका मंदिर कहां है | छिन्नमस्ता मंदिर का इतिहास | छिन्नमस्ता मंदिर कितना प्राचीन है


 https://youtu.be/DZuJDybeFZM


छिन्नमस्तिका मंदिर दुनिया के दूसरे बड़े शक्तिपीठ के रूप में स्थापित है, झारखंड राज्य की राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर और रामगढ़ से 28 किमी दूर रजरप्पा में अवस्थित है। रजरप्पा में भैरवी-भेड़ा और दामोदर नामक नदी के संगम पर मौजूद देवी का यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है। इस बात से ही इस मंदिर के महत्व के बारे में ज्ञात होता है। यह मंदिर इसलिए भी और लोकप्रिय है क्योंकि यहां बिना सिर वाली देवी को पूजा जाता है या दूसरे शब्दों में कहें तो इस शक्तिपीठ में देवी के कटे हुए सिर की पूजा की जाती है। साल में आने वाले चैत्र और शारदीय नवरात्रों के दौरान यहां भक्तों की भीड़ दोगुनी हो जाती है।

टिप्पणियाँ